टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट इलेवन (ब्लू) की टीम ने 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए |रोहित कुमार ने सर्वाधिक 72 रन, शुभम कुमार ने नाबाद 58 रन, वरुण राज 20 रन ,अजय सम्राट 21 रन और तेज प्रताप ने 38 रनों का योगदान किया |स्टार फ्रेंड्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने 1 विकेट , प्रवीण ने 2 विकेट और आदित्य ने 1 विकेट प्राप्त किए|
227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार फ्रेंड की पूरी टीम 34 ओवर में 195 रन बनाकर आउट हो गई |पीयूष कुमार यादव ने शानदार 77 ,आदित्य ने 41 रन और हर्ष राज ने 22 रनों का योगदान किया |स्टूडेंट इलेवन ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क हर्षवर्धन ने 3 विकेट, मोहित ने 3 विकेट,सोनू ने 1 विकेट और मनीष चौबे ने 2 विकेट प्राप्त किया |
इस प्रकार स्टूडेंट इलेवन ब्लू ने यह मैच 32 रनों से जीत लिया |स्टूडेंट ब्लू के शुभम को 34 बॉल पर 58 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया |आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के लक्ष्य मंथन एवं राकेश कुमार थे, स्कोरिंग स्टेट पैनल के रत्नेश नंदन ने की |मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं स्टार फेन्डस के अध्यक्ष उपस्थित थे |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…