स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू जीता भोजपुर जिला क्रिकेट लीग (2020-21)का खिताब

भोजपुर 13 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का फाइनल मैच आज प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ |मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य एवं मेयर प्रत्याशी जितेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम इलेवन की टीम ने 10 विकेट खोकर 36 ओवर में 152 रन बनाए |एक्सट्रीम इलेवन ने 45 के निजी स्कोर पर 6 विकेट खो दिया था| निचले क्रम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण योगदान किया|ओपनर जितेंद्र पांडे ने 27 रन, विपुल ने सर्वाधिक 62 रन, अजीत ने 18 रन का योगदान किया |स्टूडेंट इलेवन ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरुण ने सर्वाधिक 5 विकेट, रितेश पांडे ने दो विकेट और विक्रम ,संतोष,अभिषेक ने 1-1 विकेट प्राप्त किए |
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट इलेवन ब्लू की टीम वरुण की धुआंधार बल्लेबाजी 44 रन,शुभम 21 रन संतोष 32 रन, बिक्रम के 29 रन ,और विवेक के नाबाद 14 रन की बदौलत यह मैच 5 विकेट से जीत लिया | एक्सट्रीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजीत और विपुल को दो-दो विकेट और पुरुषोत्तम को एक विकेट प्राप्त हुआ |आज के मैच के निर्णायक जिला पैनल के राकेश एवं अमित थे | स्कोरिंग रत्नेश नंदन एवं ओम ने की |
मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मनोज कुमार ,वर्तमान अध्यक्ष मनोज पांडे सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)एवं कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे |इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी |इस साल (2021-22)के जूनियर डिवीजन का फाइनल 15 मार्च को और सीनियर डिवीजन का फाइनल 17 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा|

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago