भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में राज कुमार के अर्धशतक से स्टूडेंट इलेवन ग्रीन विजयी

भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम यूसीसी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसीसी ग्रीन की टीम ने 26 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया |आशुतोष जिंदल ने सर्वाधिक 72 रन और प्रियंक कुमार ने नाबाद 25 रनों का योगदान किया| आदित्य वर्धन ने 20 रन बनाए |स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजकुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट, सत्यम और रत्नेश नंदन ने दो-दो विकेट लिया |

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट इलेवन ग्रीन 5 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया| राजकुमार ने सर्वाधिक 64 रन ,राहुल कुमार ने नाबाद 32 रन बनाए |यूसीसी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भानु ने सर्वाधिक 2 विकेट, आशुतोष और श्रीधर पांडे ने एक-एक विकेट लिया|

इस प्रकार स्टूडेंट इलेवन गृन ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया |आज के मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जिन्हें जितेंद्र कुमार ने सम्मानित किया | आज के निर्णायक जितेंद्र कुमार थे, एवं स्कोरिंग अमर ने की | मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी धीरज कुमार ,राजीव रंजन, आकाश कुमार, सागर तिवारी उपस्थित थे |

कल का मैच जूनियर डिवीजन में बीसीए ग्रीन बनाम सीएबी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय(ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago