मुजफ्फरपुर जिला लीग मे साईं क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने एम डी सी ए ब्लू को 110 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32 ओवर में 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज गुप्ता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए वही केशव ने 40 दिव्यम ने 40 आदित्य ने 26 सनी ने 19 एवं टिंकू ने 21 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में एमडीसीए ब्लू के तरफ से शांतनु ने तीन विश्वास ने तीन मोनू ने दो एवं आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी एम डी सी ए ब्लू की पूरी टीम 23 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी जिसमें एम डी सी ए ब्लू के तरफ से अभिषेक ने 23 सद्दाम हुसैन में 27 वरुण ने 15 रन बनाए इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सका।गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही सोनू ने दो एवं सनी ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के नीरज गुप्ता को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं उदय कुमार थे। वही स्कोरर की भूमिका में मुरारी थे।कल का मैच: प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम क्रिकेट एकेडमी जूनियर

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago