कराटे

सब जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 13 मार्च से सहरसा में

पटना 6 मार्च : आगामी 13 मार्च से 15 मार्च तक सहरसा स्टेडियम सहरसा में स्वर्गीय चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं सरस्वती देवी मेमोरियल राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के आधार पर दिनांक 19 मार्च से कर्नाटका में आयोजित बालिका कुश्ती  के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सचिव   हरेंद्र नारायण सिंह उर्फ  मेजर ने बताया कि   प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है यह प्रतियोगिता आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी एवं खिलाड़ियों को रहने – खाने को उचित प्रबंध किया जाएगा पर प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा खेल मंत्री बिहार सरकार श्री आलोक रंजन के द्वारा किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह उपस्थित होंगे।
प्रतियोगिता में सब जूनियर  वर्ग के बच्चे जिनका वर्ष 2004 -5 में जन्म हुआ हो एवं 2006 के बच्चे मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ आएंगे वही जूनियर वर्ग में जिनका जन्म 2001 -2003 के बीच हुआ हो एवं 2004 के बच्चे मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ आएंगे।
प्रतियोगिता में सब जूनियर फ्री स्टाईल  में -45 केजी ,48 केजी ,51 केजी ,55 केजी, 60 केजी ,65 केजी, 71 केजी ,80 केजी, 92 केजी, 110 केजी के बच्चे भाग ले सकते हैं एवं ग्रीको रोमन में भी इसी वजन में बच्चे खेल सकते हैं वहीं जूनियर वर्ग में फ्री स्टाइल में 57 केजी, 61 केजी 65 केजी 70 केजी 74 केजी 89 केजी 86 केजी 92केजी ,97 के जी एवं 125 केजी के पहलवान भाग ले सकते हैं वही ग्रीको रोमन में 55 केजी 60 केजी 63 के लिए 67 केजी 72 केजी 77 केजी 82 केजी 87 केजी 97केजी एवं 130 केजी के पहलवान भाग ले सकते हैं  .
बालिका कुश्ती में सब जूनियर में 40 केजी,43 केजी  ,46केजी ,49 केजी ,53केजी ,57केजी ,61केजी ,65 केजी ,69केजी ,73केजी एवं जूनियर वर्ग में बालिका कुश्ती के लिए 50 केजी, 53केजी, 55 केजी 57 केजी 59 केजी 62 केजी 65 केजी 68 केजी 72 केजी एवं 76 के जी बालिका पहलवान भाग ले सकते हैं उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago