पूर्णिया जिला जूनियर डिविजन लीग के सेमीफाइनल में पहुँची सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब

पूर्णिया 13 दिसंबर : स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच एस आर डी ए वी स्कूल बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

एस आर डी ए वी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीएवी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर मैं 09 विकेट खोकर 132 रन बनाए । एस आर डी ए वी स्कूल के बल्लेबाज प्रियांशु 34 रन, अमन ने 15 रन नील शेखर ने 15 रन बनाए।सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नवीन ने 05 ओवर में 31 रन देकर 03 विकेट, राहुल ने 04 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट,ऋषव ने 05 ओवर 17 रन 02 विकेट हासिल किए।

132 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब की टीम 23.4ओवर में 07 विकेट खो कर 133 कर जीत दर्ज की । सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रीतम ने 37 रन,मनीष ने 18 रन,अमित ने 22 रन शिव ने नाबाद 20 रन बनाएं। एस आर डी ए वी स्कूल के तरफ से गेंदबाजी मै दिव्यांशु ने 05 ओवर मै 33 रन देकर 03 विकेट, नील शेखर ने 4.4 ओवर मै 21 रन देकर 02 विकेट लिया। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब 03 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के सेमफाइनल मैं पहुंची ।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के प्रीतम को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल काजल पोद्दार एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर विकल्प झा ।कल का मैच – जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच * स्पार्टन क्रिकेट क्लब बनाम न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब।उपस्थित सदस्य – संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी, संयुक्त सचिव विजय कुमार, अम्बुज सिंह, सरजील अशर, विमल मुकेश, अभिषेक ठाकुर, विकास,आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago