कराटे

पूर्णिया जिला जूनियर क्रिकेट लीग में सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया 17 नवंबर: स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का लीग मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब क्रिकेट क्लब बनाम ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मै 24.1 ओवर 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए । सुभाष नगर बीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रभाष ने 39 रन, शिव ने 25 रन, अमित ने 32 रन बनाए।न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज दानिश ने 05 ओवर में 30 रन देकर 03 विकेट, अरिहंत ने 4.1 ओवर मै 28 रन देकर 02 विकेट, संजीव 02 ओवर 14 रन 02 विकेट हासिल किए।

159 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू ऑल अंडर क्रिकेट क्लब की टीम 20.3 ओवर में 10 विकेट खो कर 122 रन बना सकी । न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अरिहंत ने नाबाद 27 रन, विवेक ने 20 रन, रणवीर ने 15 रन बनाएं। सुभाष नगर बीर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै विराट ने 05 ओवर मै 30 रन देकर 03 विकेट, ऋषभ ने 04 ओवर मै 16 रन देकर 03 विकेट लिया।

सुभाष नगर बीर क्रिकेट क्लब 37 रन जीत दर्ज की ।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर बीर क्रिकेट क्लब के प्रभास को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक ज़ाहिद आलम एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर विकल्प झा ।

कल का मैच जूनियर डिवीज़न का पहला क्वार्टर का मैच डिजायर क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम नेशनल क्रिकेट क्लब
उपस्थित सदस्य -संघ के संयुक्त सचिव विजय कुमार , सरजील अशर, मो असीम, किशोर यादव, अरविंद पशुपति आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago