कराटे

सुनैना वर्मा महिला क्रिकेट :श्रुति और शोभना के शानदार खेल से वेनु नचियार एकादश विजयी

पटना : श्रुति गुप्ता (74 रन) और शोभना साकेत (चार विकेट) के बेहतरीन खेल की बदौलत वेनु नचियार एकादश ने सुनैना वर्मा मेमोरियल वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की। विजेता टीम की कप्तान श्रुति गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन सचिव मनीष वर्मा ने प्रदान किया।

पुतुल फाउंडेशन के तत्वावधान में अल्फा Sports एकेडमी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में वेनु नचियार इलेवन ने केलाडी चेन्नम्मा एकादश को 108 रन से पराजित किया।

टॉस वेनु नचियार एकादश ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाये। जया कुमारी ने 41 गेंदों में पांच चौका की मदद से 30, श्रुति गुप्ता ने 48 गेंद में 3 छक्का व 11 चौका की मदद से 74, प्रगति सिंह ने 18 गेंद में दो छक्का की मदद से 33, अंशु अपूर्वा ने 14 गेंद में 5 चौका की मदद से 26 रन बनाये। केलाडी चेन्नम्मा एकादश की ओर से ज्योति कुमारी ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में केलाडी चेन्नम्मा एकादश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 73 रन ही बना सकी। रचना कुमारी ने 15, सोनाली प्रिया ने 12 रन बनाये।

वेनु नचियार की ओर से शोभना साकेत ने 12 रन देकर 4, अंशु अपूर्वा ने 14 रन देकर 2,प्रगति सिंह ने 9 रन देकर 1, मुस्कान ने 12 रन देकर 1, कुमारी शिवारी ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago