Loading Now
×

धोनी का खेल खत्म है अब उन्हें अलविदा कहना चाहिए-गावस्कर

Khelbihar.com

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, ” हर किसी का अपना निजी जीवन होता है. मैं भी धोनी पर पूरा विश्वास करता हूं और दूसरे लाखों प्रशंसकों की तरह मैं भी मानता हूं कि उन्हें बिना किसी दबाव के बाहर जाना चाहिए. उन्हें अपनी शर्तों पर बाहर जाना चाहिए.”

सुनील गावस्कर का बयान ऐसे वक्त में आया है जब एम एस धोनी के संन्यास को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल बीते विश्व कप में धोनी की स्लो बैटिंग को लेकर कई बार उनकी आलोचना हुई और माना जाने लगा कि विश्व कप खत्म होते ही वह अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लेकिन उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया.

हाल में ही जब वेस्टइंडीज के खिलाफ और अभी चल रहे साउथ अफ्रीका सीरीज से भी वह बाहर रहे. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के संन्यास की बात को खारिज करते हुए कहा था कि उम्र महज एक आकड़ा है

. कोहली ने कहा था,” आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है. कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा भर है. यहां तक की धोनी ने भी अपने करियर में इस बात को कई बार साबित किया है.”

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 3 = ?