कराटे

वैशाली जिला रुबन कप लीग में सुरजदेब फाउंडेशन ने रंजन सीसी को किया पराजित

वैशाली 09 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान मै सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच सूरजदेव फाउंडेशन और रंजन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

रंजन क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । मैच के दूसरे गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज रोमियो 0 रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद रौशन 10 रन और अभय 17 ने स्कोर को धीरे-धीरे बढ़ाया ।

इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मुकेश कुमार 12 रन और दीपक 63 को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । रंजन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । सूरजदेव फाउंडेशन के तरफ से प्रियांशु 2 विकेट ,चेतन रमन 2 विकेट , बीरेंद्र 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरजदेब फाउंडेशन के बल्लेबाज पंकज यादव 21 रन और प्रियांशु कुमार 54 रन के ,रवि राहुल 26 रन और नीरज के 25 रन की तेज पारी के बदौलत 19.5 ओवर मै 147/5 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा कर ली । रंजन के तरफ से विशाल कुमार 3 विकेट और दिव्य प्रकाश 2 विकेट लिए

, सूरजदेव फाउंडेशन के प्रियांश कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच डीएनएस क्लब और डीएसए रेलवे के बीच खेला जाए गा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

7 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago