पटना 09 दिसंबर: अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में खेले जा रहे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर हिल वैली सीसी ने मगध सीए को दो विकेटों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे मैच में आरा सीए को बेगूसराय सीए ने 35 रनों से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया.
पहले सेमीफाइनल में मगध सीए ने टॉस जती कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रनों का स्कोर खड़ा किया. अमित ने 45, टीपू ने 37, रोहित ने 10 रनों की पारी खेली. जवाब में हिल वैली की टीम ने मैच के अंतिम गेंद पर छक्का मार मैच अपने नाम कर ली. शशांक ने 28, कुमुद ने 22 हिमांशु ने 20 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच बिट्टु को दिया गया.
दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय की टीम ने पहले खलेते हुए निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनायी. जवाब में आरा सीए की टींम मात्र 15.3 ओर में 92 रन पर ऑलआउट हो गयी. क्षीतिज को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
124/10, 20 ओवर, अमित 45, टीपू 37, रोहित 10 अतिरिक्त 8 रन, नवनीत 2/30, बिट्टु 3/33, राकेश 2/7, श्लोक 2/25,
हिल वैली सीए : 126/8, 20 ओवर, शशांक 28, कुमुद 22, हिमांशु 20, अतिरिक्त 16 रन, मुकेश 4/15, गोलू 3/28, अभिनव 1/39,
बेगूसराय सीए : 127/6, 20 ओवर, युवराज 41, अजिंके 26, आदित्य 20 रन, समरेश 2/5, रितिक 1/33,
आरा सीए : 92/10, 15.3 ओवर, अनुकुल 45, ललित 15 रन, क्षीतिज 5/37, आदित्य झा 3/18.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…