कराटे

सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का उद्घघाटन कल।

पटना 09 दिसंबर : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 71वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाने वाली सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का उद्घघाटन कल दिनांक 10 दिसंबर को राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में किया जाएगा।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में मैच रेफरी की भूमिका बिहार के जाने-माने पूर्व वरीय क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती निभाते नजर आएंगे।

वहीं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव अनंत कुमार, महासचिव कोमल कुमारी, रुचि श्रीवास्तव, संध्या कुमारी, चंदन कुमार चंचल की देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आयोजन समिति के सचिव अनंत कुमार को इस पूरे मैच में मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपाध्यक्ष मनीष कुमार को अतिथियों का स्वागत संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इस मैच का विधिवत उद्घघाटन सम्मानित अतिथियों द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे ट्रॉफी अनावरण के साथ रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया जाएगा।
जबकि उद्घघाटन मुकाबला एसपीसीए रेड (ए) और एसपीसीए ब्लू (ए) के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीम को खिलाड़ियों को प्रातः 7:30 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।

वहीं दूसरा मुकाबला एसपीसीए रेड (बी) और एसपीसीए ब्लू (बी) के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों को दोपहर 11:00 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।
सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर सह कोच सन्नी सिंह व ट्रेनर आलोक केसरी को समयानुसार रिपोर्ट करेंगे।

इस मैच के कमेंटेटर मृत्युंजय तिवारी, निर्णायक राजू कुमार, यतेंद्र कुमार, स्कोरर की भूमिका में राजा कुमार मौजूद रहेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 hour ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

24 hours ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

3 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago