जेसीसी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में जयनगर क्रिकेट क्लब 75 रनों से विजयी

मधुबनी 09 दिसंबर: जेसीसी अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप ए का दूसरा मुकाबला आरुणी क्रिकेट क्लब फुलपरास और जयनगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमे जयनगर ने फुलपरास को पराजित किया .

टॉस जीत के जयनगर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाएं जिसमे अविनव आर्या ने 67 रन,गौतम 34 रन और मनीष कुमार ने 19 रनों का योगदान किया . फुलपरास की तरफ से गेंदबाजी में गौतम शाह 3 विके, काजल 2 विकेट और रोनक को 1 विकेट मिला .

जवाब में फुलपरास की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे टीम के लिए राजकिशोर 35 रन,श्यामानंद ने 10 रन सबसे अधिक बनाया इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को 75 रनों से हार का सामना करना पड़ा .जयनगर की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा शुभम सैनी ने 3 विकेट, और गौतम,अंचल ,किशन ,राहुल को एक एक विकेट मिला .आज का मैन ऑफ द मैच शुभम सैनी को दिया गया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago