पटना 09 दिसंबर: डीएमएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित डीएमएस कप में आज का मुकाबला द बलास्टर्स(जानीपुर) और रुस्तम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. जिसमे द बलास्टर्स और रुस्तम क्रिकेट एकेडमी को एक रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 6 रनों से हार और जीत का नतीजा निकला
आज के मुकाबले में द बलास्टर्स की टीम टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया .पहले बल्लेबाजी करते हुए द बलास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर बनाया जिसमे प्रशांत कुमार सिंह ने शानदार नाबाद अर्धशतक 64 रन,अभिषेक शाह नाबाद 29 रन और अभिषेक विकेटकीपर ने 38 रन बनाया .गेंदबाजी में अमित,कश्फी और शशि को एक एक विकेट मिला .
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी रुस्तम क्रिकेट एकेडमी की टीम लगभग लक्ष्य के करीब पहुँच ही चुकी थी लेकीन अमित के 60 रन,समरजीत के 44 रन के शानदार बल्लेबाजी के बाद भी टीम सिर्फ लक्ष्य से 6 रन दूर रह गया और टीम 9 विकेट पर 164 रन ही बना सका .गेंदबाजी में द बलास्टर्स के प्रशांत और अंकित ने तीन -तीन और आशीष दो तथा अभिषेक को एक विकेट मिला
इस मुकाबले का हीरो रहे प्रशांत कुमार सिंह जिसे मैन ऑफ़ द मैच से नवाजा गया .आपको बता दे की यह रुस्तम क्रिकेट एकेडमी की लगातार दूसरी हार है . कल उद्घाटन मुकाबले में भी रुस्तम क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा था .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…