रुबन कप अरवल जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में सूर्यपुर ने आर ए एस को 3 रनों से हराया।

अरवल 21 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए मुकाबले में सूर्यपुर एकादश ने आर ए एस क्लब को 3 रनों से हरा दिया।

आज सुबह सूर्यपुर के कप्तान रितिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और यह निर्णय गलत साबित हुआ। सूर्यपुर की पूरी टीम महज 103 रन बनाकर आउट हो गयी। सूर्यपुर के एकमात्र बल्लेबाज सिद्धार्थ ने टिक का खेलने का प्रयास किया। उन्होंने ने 54 गेंदो में 45 रन बनाए। गोलू ने 10 रन का योगदान दिया।

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न छू सका। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने। आर ए एस की इर से गेंदबाजी में अकमल ने 3, हर्ष, हामिद एवं सूरज ने 2 – 2 तथा गौरव ने 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी आर ए एस की पूरी टीम 100 रन बनाकर आउट हो गयी। आर ए एस की ओर से कप्तान जितेंद्र ने नाबाद 31 रन, अकमल ने 14 तथा हामिद ने 11 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 23 रन बने। गेंदबाजी में अमित ने शानदार 4, हर्ष ने 2, राकेश एवं प्रिंस ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल प्रभा देवी क्रिकेट क्लब बनाम रामा क्रिकेट क्लब के मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago