किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 का बी डिविजन का आज पहला सेमीफाइनल बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम एस वाई सी सी जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया।
जिसमें एस वाई सी सी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बनाए जिसमें मनीष ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन एवं सौरभ ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए वहीं बालू बस्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए अहमद ने दो विकेट एंव इसहार ने एक विकेट हासिल किया।
141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालू बस्ती सभी विकेट खोकर मात्र 39 रन ही बना सकी जिसमे रजी ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 08 रन एंव अख्तर ने 14 गेंदो का सामना कर 7 रन बनाए वहीं एस वाई सी सी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिब ने 5 विकेट एंव बादशाह ने 2 विकेट हासिल किए 5 विकेट एंव 19 रन बनाने वाले साकिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के मैच के अंपायर थे सुबीर राय एंव वारिस अली । स्कोरर थे आसिफ।बीर रंजन संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।
कल ए डिविजन का दूसरा क्वार्टर फाइनल गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम डुमरिया वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…