किशनगंज: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 का आज ए डिवीजन का पहला सेमीफाइनल ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब बनाम गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।
टॉस किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू द्वारा किया गया। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीसी सीनियर ने सभी विकेट खोकर 25 ओवर में 212 रन बनाए जिसमें तबरेज आलम ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन एवं कैसर आलम ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए वही टीसीसी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए किशन ने 4 विकेट एवं प्रिंस ने 2 विकेट हासिल किए।
213 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिसीसी सीनियर ने 9 विकेट खोकर 25 ओवर में 172 रन बनाए जिसमें नंदन मंडल ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन एवं अनिवेद व्यास ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए वहीं जीसीसी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिब कमर ने तीन विकेट एवं कैसर आलम ने दो विकेट हासिल किए।
92 रन बनाने वाले तबरेज आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। किशनगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेग्नू के सौजन्य से दिए जा रहे प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी को जिले के अधिवक्ता शशि भूषण दुबे ने तबरेज आलम को देकर सम्मानित किया।
वहीं टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिए जा रहे हैं मैडल को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मैन ऑफ द मैच तबरेज आलम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे आजाद अंसारी एवं नवजैस एवं स्कोरर थे आसिफ ।वीर रंजन – संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…