सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट मे तमिलनाडु ने बिहार को 28 रनो से हराया

पटन। बीसीसीआई के तत्वाधान में खेले जा रहे सीनियर वूमेंस टी- 20 मुकाबला में आज त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में बिहार और तमिलनाडु के बीच खेले गए मुकाबला में तमिलनाडु ने बिहार को 28 रन से पराजित किया।
जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज बिहार और तमिलनाडु के बीच खेले गए इस मुकाबले में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया और बिहार के सामने जीत के लिए 118 रनों का लक्ष्य रखा ।
तमिलनाडु के बल्लेबाज नेत्थरा ने सर्वाधिक  42  रन और अबर्ना ने 25 रन का योगदान दिया।जबकि बिहार की गेंदबाज निवेदिता ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम कुल 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर महज 89 रन हीं बना पाई और तमिलनाडु के हाथों 28 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। बिहार टीम की लगातार यह तीसरी हार है।
तमिलनाडु के गेंदबाज ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सभी पांच गेंदबाज को एक-एक सफलता हाथ लगी।बिहार का चौथा मुकाबला कल 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से त्रिवेंद्रम में खेली जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago