किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2023-24 ए डिविजन का आज 19वां मुकाबला टारगेट क्रिकेट अकादमी बनाम किंग्स इलेवन लोहार पट्टी के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया।
टॉस खेल प्रेमी राकेश कुमार दुबे ने उजाला टॉस जीत कर किंग्स इलेवन लोहार पट्टी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाएं जिसमें मरगूब ने 42 गेंद का सामना करते हुए 5 चोके और दो छक्के की मदद से 44 रन एवं सूरज ने 24 गेंदो का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाएं वही टारगेट एकेडमी की ओर से गैंदवाजी करते हुए मनीष कुमार ने 3 विकेट उज्ज्वल ने तीन विकेट नयरित दास ने दो विकेट एंव इनाम और राहुल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट अकादमी 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें राहुल कुमार साह ने 14 गेंद का सामना करते हुए दो चोके ओर 1 छक्के के मदद से 19 रन पंचम कुमार ने 16 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके की मदद से 19 रन एवं आविद ने 12 गेंद का सामना करते हुए 2चौके की मदद से 13 रन बनाएं लोहार पट्टी की और गेंदवाजी करते हुए साकिब ओअनवर ने 5 विकेट बंटी ने दो विकेट एवं मुजम्मिल ने एक विकेट हासिल किया।
तीन विकेट लेने वाले टारगेट क्रिकेट अकादमी का मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को रॉयल राइडर्स के ओनर लक्ष्मीपत बाफना ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अम्पायर थे आजाद अंसारी एवं लाल मोहम्मद गौहर स्कॉरर थे गौरव कुमार संयोजक थे गणेश साह।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…