किशनगंज 06 नवंबर:  किशनगंज जिला लीग शुरू होने के पूर्व टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन द्वारा अभ्यास मैच का आयोजन किया जा रहा है ।

उसी क्रम में आज किंग्स इलेवन क्रिकेट क्लब पवाखाली बनाम टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच 20-20 ओवरों का एक वार्म अप मुकाबला शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगरा में खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन पवाखाली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए जिसमें पंचम ने 29 रन गोलू ने 18 रन एवं सॉरया कुमार ने 14 रनों का योगदान दिया वही पवाखाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए इकराम ने दो विकेट एवं खुसरो ने दो विकेट हासिल किए।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पवाखाली ने सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए जिसमें शाहनवाज ने 29 रनों का योगदान दिया एवं मरगूब ने 17 रन बनाए वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीशान अनवर ने चार विकेट एवं अयान ने दो विकेट साम्स दो विकेट शाहनवाज ने एक एवं राहुल ने एक विकेट हासिल किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago