किशनगंज 13 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज 22 वां मुकाबला टारगेट क्रिकेट एकेडमी बनाम फ्रेंड्स 11 जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें टारगेट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान इनाम जमील ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर मैं सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए जिसमें बासिल हफीज ने 29 रन गोलू कुमार ने 25 रन हर्ष राज ने 17 रन आयान शोएब ने 16 रन एवं निषाद ने 14 रनों का योगदान दिया वही फ्रेंडस 11 जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अबरार ने 3 विकेट आजाद अहमद ने दो विकेट एवं गौतम ने दो विकेट हासिल किए
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स 11 जूनियर के सभी बल्लेबाज 17.4 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें अजय कुमार ने 17 रन गौतम ने 13 रन एवं मनीरूल ने 10 रनों का योगदान दिया वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीशान अनवर ने 4 विकेट इनाम जमील ने दो विकेट आयान सोहेब ने दो विकेट राहुल ने एक विकेट एवं शाहनवाज ने 1 विकेट हासिल किए
शानदार गेंदबाजी 3.4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जिसान अनवर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच जीशान अनवर को फ्रेंड्स इलेवन सीनियर के खिलाड़ी सफीक अख्तर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया वहीं पर्पल कैप दानिश अख्तर ने जिसान अनवर को पहनाया । आज के अंपायर थे अबू ओसामा एवं रीश कुमार स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…