अरवल जूनिय लीग: रोमांचक मुकाबले में अरवल ग्रीन ने येलो को 3 विकेट से हराया

अरवल 13 दिसंबर: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रुबन कप जूनियर लीग में अरवल ग्रीन ने अरवल येलो को 3 विकेट से हर दिया।

सोमवार को सुबह ग्रीन के कप्तान सोहेब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करती हुई येलो की टीम ने आनंद के 45, सोनू कुमार के 43 तथा कप्तान लवकेश के 27 रनों के बदौलत सभी विकेट खोकर 34.3 ओवर में 200 रन बनाए। गेंदबाजी में ग्रीन के कप्तान सोहेब ने 6.4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। इसके अलावा आशीष ने 2 तथा दाबिज़ एवं अभिषेक ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी ग्रीन ने दाबिज़ के 50, रोहित के 46, अभिषेक एवं आदित्य के 22 – 22 रनों के बदौलत 36.2 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गेंदबाजी में फ़ैयाज़ और रमेश ने 2 – 2 तथा दानिश ने एक सफलता हासिल की। आज के मैच में पैनल अंपायर मनीष रंजन एवं अभिमन्यु कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। रवि कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच अरवल रेड बनाम अरवल येलो खेल जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago