कराटे

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में टारगेट क्रिकेट एकेडमी 61 रनों से विजयी।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2023-24 ए डिवीजन का आज चौथा मुकाबला टारगेट क्रिकेट अकादमी बनाम रुईधासा लायंस के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया टॉस किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव वीर रंजन ने उछाला। रुईधासा लायंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।

टॉस हार कर टारगेट क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाएं जिसमें आयान शोएब ने 56 गेंद का सामना करते हुए चार चौके एवं एक छक्के के मदद से नाबाद 50 रन पंचम कुमार ने 45 गेंद का सामना करते हुए दो चौके एवं एक छक्के की मदद से 28 रन आहान प्रथम ने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 20 रन बनाए वहीं रुईधासा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाकीर ने 5 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट एवं शाहनवाज ने 7 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुईधासा लायंस टारगेट क्रिकेट अकादमी के सधी हुई गेंदबाजी एवं कसी हुई क्षेत्ररक्षण के सामने 20.3 ओवर में 102 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें ओवेश ने 34 गेंद का सामना कर तीन चौके एवं दो छक्के की मदद से 29 रन बाबर ने 13 गेंद का सामना कर एक चौके एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए वही टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से ए डिवीजन में डेब्यू मैच खेल रहे 12 वर्षीय नैयरित दास ने 2.3 ओवर में एक मैडन और 9 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल किया इनाम जमील ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट एवं उज्जवल ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

शानदार गेंदबाजी करने वाले नैयरित दास को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच नैयरित दास को सार्जेंट संजीव कुमार ने मेडल पहनकर सम्मानित किया इस मौके पर मेजर विनय कुमार सिंह किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू उपाध्यक्ष तारीक इकबाल संयुक्त सचिव वीर रंजन कोषाध्यक्ष मनौवर आलम एवं संयोजक गणेश साह मौजूद थे वही आज के अंपायर थे नवजेश प्रतीक एवं अमित कुमार वही स्कॉरर थे गौरव कुमार।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago