Loading Now
×

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम ए और टीम एफ ने दर्ज की जीत

पटना : बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला अंडर-19 टीम ए और टीम एफ ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में खेले गए मुकाबले में बीसीए महिला अंडर-19 टीम ए ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी की टीम 26.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। टीम डी की ओर से याशिका ने 57 गेंदों में 41 रन, रितिका राज ने 33 गेंदों में 27 रन और साधना राव ने 19 गेंदों में 13 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम ए की साक्षी कुमारी ने 4.4 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 4 रन देकर 4 विकेट चटकाया और संजना चहर ने 5 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 11 रन देकर 3 विकेट तथा लक्की ने 2 विकेट और प्राची ने 1 विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम ए ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम ए की ओर से सलोनी कुमारी ने 36 गेंदों में 65 रन और श्रृष्टि कुमारी ने 38 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी की गेन्दबाजी में काजल कुमारी को 1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम ए और टीम एफ ने दर्ज की जीत

*सोनपुर रेलवे स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम जी को 6 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम जी ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम जी की ओर से रिया सिंह ने 96 गेंदों में 61 रन और आदिश्री अग्रवाल ने 59 गेंदों में 24 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ की कप्तान जूली कुमारी और सेजल को 2-2 विकेट मिला तथा सिद्धि और प्रिया को 1-1 विकेट।

139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने 24.1 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम एफ की ओर से प्रिया राज ने 63 गेंदों में नाबाद 58 रन और शिवी सिंह ने 40 गेंदों में 35 रन और एकता ने नाबाद 15 रन बनाए।

वहीं टीम जी की गेंदबाजी में ऋषिका कश्यप ने 2 विकेट तथा कप्तान सगरीका और रिया ने 1-1 विकेट हासिल किया। बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 9 = ?