Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में संजय की विस्फोटक बल्लेबाजी से अनीसाबाद सीसी जीती।

पटना, 21 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार यानी 21 जून को खेले गए मैच में अनीसाबाद क्रिकेट क्लब ने केडिया एकादश को 7 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के संजय कुमार मिश्रा (43 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मंगल तालाब मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस केडिया इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केडिया इलेवन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से टीम 19.2 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। वीर वैभव ने 18, आशीष ने 16 और शुभम कुमार ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 25 रन मिले। अनीसाबाद सीसी की ओर से शिवम कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद कुर्बान और कप्तान सत्य प्रकाश ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में संजय की विस्फोटक बल्लेबाजी से अनीसाबाद सीसी जीती।

114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनीसाबाद सीसी को ओम प्रकाश कुमार (24) और कप्तान सत्य प्रकाश (12) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद संजय कुमार मिश्रा ने आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेली। संजय गुप्ता ने भी 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम की जीत आसान कर दी। अनीसाबाद सीसी ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।केडिया इलेवन की ओर से ओर से शुभम कुमार ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाये जबकि रुद्र नारायण को 1 सफलता मिली।

1776133001946 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में संजय की विस्फोटक बल्लेबाजी से अनीसाबाद सीसी जीती।

संक्षिप्त स्कोर

केडिया इलेवन : 19.2 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट, आशीष 16, वीर वैभव 18, सचिन कुमार 12, शुभम कुमार 12, अतिरिक्त 25, प्रियांशु 1/26, हर्ष राज 1/18, मोहम्मद कुर्बान 2/24, सत्य प्रकाश 2/34, शिवम कुमार 3/7

अनीसाबाद सीसी : 12.5 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन, ओम प्रकाश 24, सत्य प्रकाश 12, संजय कुमार मिश्रा नाबाद 43, संजय गुप्ता 18, अतिरिक्त 15, रुद्र नारायण 1/20, शुभम कुमार 2/13

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 7 = ?