Loading Now
×

गया टाइटंस,राजगीर रॉयल्स, केकेआर और मुंगेर इंडियंस बिहार आईपीएल के सेमीफाइनल में

  • बिहार आईपीएल का शेष मैच कल से जगजीवन स्टेडियम दानापुर में…
  • अंडर -13 में गया टाइटंस, राजगीर रॉयल्स, केकेआर और मुंगेर इंडियंस सेमीफाइनल में,
  • अंडर -17 में कप्तान विराट के हरफनमौला प्रदर्शन से राजगीर रॉयल्स की शानदार जीत।

पटना:  सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वाधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) सीजन- 01 के आज खेले गए अंडर -17 आयु वर्ग के एक मुकाबले में राजगीर रॉयल्स ने कटिहार नाइट राइडर को 6 विकेट से पराजित किया।

कटिहार नाइट राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 16 ओवर में राजगीर रॉयल के गेंदबाज कप्तान विराट यादव की घातक गेंदबाजी 4 ओवर 12 रन देकर 4 विकेट के अलावे आदर्श और रविशंकर ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 66 रन पर ढेर कर दिया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगीर रॉयल एस के बल्लेबाजों ने 8.5 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया जिसमें कप्तान विराट यादव ने दो गगनचुंबी छक्के के साथ 24 रन की तूफानी शुरूआत दिलाई जबकि आदित्य राज ने 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

IMG-20260501-WA0009 गया टाइटंस,राजगीर रॉयल्स, केकेआर और मुंगेर इंडियंस बिहार आईपीएल के सेमीफाइनल में

जबकि अंडर -13 आयु वर्ग में पुल -ए के खेले गए मुकाबले में गया टाइटंस ने चंपारण सुपर किंग को 105 रनों के भारी अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।गया टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अमित कुमार के शानदार 33 गेंद पर 55 रन, शिवा मल्होत्रा के 39 गेंद पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज अमन राज की 17 गेंद पर 33 रनों की तेजतर्रार शुरुआत के बदौलत 7 विकेट खोकर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर चंपारण सुपर किंग के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा। 

चंपारण सुपर किंग्स के गेंदबाज प्रत्यूष रंजन ने तीन विकेट , यशराज ने दो विकेट जबकि साहिल और आरव ने एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण सुपर किंग के बल्लेबाज गया टाइटंस के छोटे कद के चाइनामैन गेंदबाज सत्यम के पंजा में फंसे और घातक गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में केवल 07 रन खर्च कर 05 चोटी के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया । इसके बाद आकाश आनंद ने दो ओवर में छह रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को जबकि आदित्य सिंह और रिपु ने एक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए पूरी टीम को 14.4 ओवर में 76 रन पर ढेर करते हुए 105 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज करते हुए पूल – (ए ) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं खेले गए दुसरे मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार नाइट राइडर ने एम एस कौशिक के 29 गेंद पर 40 रन और आर्यन राज के 18 गेंद पर 29 रन और आयुष के 18 रनों की योगदान की बदौलत पांच विकेट होकर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंगेर इंडियन के गेंदबाज कप्तान अर्नब चंद्रा को एकमात्र सफलता हाथ लगी जबकि चार बल्लेबाज रन आउट हुए। 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर इंडियन के बल्लेबाज शशांक शहर के 47 गेंद पर 27 रन, अर्नव चंद्रा और आर्यन के 12 रन के योगदान से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट होकर 94 रन ही बना पाई और कटिहार नाइट राइडर ने 62 रनों से जीत दर्ज करते हुए अपने पूल- (बी) में शीर्ष स्थान पर काबिज हुए।

कल दिनांक 22 जून से बिहार आईपीएल का सभी लीग और सेमीफाइनल मुकाबला जगजीवन स्टेडियम दानापुर में खेली जाएगी।

जिसमें अंडर- 13 आयु वर्ग का पहला मुकाबला प्रातः 7:30 बजे से दरभंगा कैपिटल बनाम राजगीर रॉयल्स , अपराह्न 11:30 से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम किंग्स इलेवन पटना के बीच खेला जाएगा।

जबकि अडर -17 आयु वर्ग का मैच शिफ्ट में परिवर्तन करते हुए दोपहर 2:30 बजे से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम मुंगेर इंडियन के बीच खेली जाएगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 7 = ?