बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C और टीम G जीती।
पटना : बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी और टीम जी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
*मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने टीम डी को 6 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम डी ने 40 ओवर में 166 रन बनाए। टीम डी की ओर से शोभना साकेत ने 60 गेंदों में 39 रन, के.निष्ठा ने 50 गेंदों में 33 रन और वैदेही यादव ने 39 गेंदों में 23 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी की प्रीति कुमारी ने 8 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट, रूचि पाठक ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट और अर्चना कुमारी ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और खुसबू ने 1 विकेट हासिल किए। 
167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने 34.5 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम सी की ओर से सोनी ठाकुर ने 47 गेंदों में नाबाद 41 रन, ममता कुमारी ने 58 गेंदों में 39 रन और खुशबू कुमारी ने नाबाद 55 गेंदों में 36 रन बनाए। टीम डी की गेंदबाजी में अर्चना कुमारी ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और नूतन सिंह और हेमा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
*वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम जी ने टीम एच को 102 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम जी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 257 रन बनाए। टीम जी की ओर से शिखा सिंह ने 70 गेंदों में 65 रन, ममता रॉय ने 38 गेंदों में 46 रन और प्रीति कुमारी ने 39 गेंद में 41 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एच की दिव्या भारती ने 6 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट, तथा सौर्या, खुशी, पूजा, रूप, एकता और नंदिनी को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एच की टीम 31.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। टीम एच की ओर से खुशी गुप्ता ने 53 गेंदों में 47 रन और आकांक्षा ने 56 गेंदों में 40 रन और कप्तान भाब्या ने 20 रन बनाए। वहीं टीम जी की गेंदबाजी में प्रिय, जिया और शिखा ने 2-2 विकेट हासिल किया तथा रोजी, सृष्टी और डॉली को 1-1 विकेट मिला।
बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।
Share this content:



Post Comment