Loading Now
×

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C व टीम G विजयी

पटना:  मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम बी को 6 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम बी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाए। टीम बी की ओर से खुशी कुमारी ने 46 रन, निकी कुमारी ने 37 रन और अपूर्वा कुमारी ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में टीम सी की ओर से रचना, खुशबू, प्रीति, इशा, प्रिया और सोनी ने एक-एक विकेट चटकाए।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C व टीम G विजयी

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने 34 ओवर में 4 विकेट पर 242 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम सी की कप्तान यशिता सिंह ने 115 गेंदों में 153 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। खुशबू कुमारी ने 18 रन और सोन‍ी ठाकुर ने नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी में टीम बी की ओर से अंजलि और पिंकी को एक-एक विकेट मिला।

*वहीं VDCA, विदुपुर में खेले गए मुकाबले में टीम G ने 20 रनों से जीत दर्ज की।*

पहले बल्लेबाजी करते हुएटीम G ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 263 रन बनाया। बल्लेबाजी में ममता राय ने 62 रन, प्रीति कुमारी 41 और स्वर्णिमा चक्रवर्ती 30 रन बनाया।टीम F की गेंदबाजी में हंसू, शिवांगी, सिमरन, आंचल, संध्या और शिल्पी को एक-एक विकेट मिला।

टीम F ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने 87 रन और संध्या वर्मा ने 77 रनों की पारी खेली।

टीम G की जिया सोनी ने 8 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किया तथा सीखा को 2 विकेट और डॉली को 1 विकेट मिला।

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 5 = ?