दुबई 08 नवंबर: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का अंत जीत के साथ किया है. उसने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने नामीबिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना सकी.
भारत ने 133 रनों के लक्ष्य को 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर केएल राहुल 54 और सूर्यकुमार यादव 25 रन पर नाबाद रहे. उपकप्तान रोहित शर्मा ने 56 रनों की पारी खेली. इसी के साथ विराट कोहली ने टी20 फॉर्मट में कप्तानी का अंत जीत के साथ किया.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…