पटना 09 नवंबर: आगामी 20 नवंबर से बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली पुरुष वर्ग अंडर – 25 एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम की घोषणा आज कर दी गई है।
टीम की घोषणा करते हुए बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने बताया कि चयन समिति ने अंडर 25 एकदिवसीय ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची आज बीसीए को सौंप दी है ।
जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में मुख्य कोच अशोक कुमार, सहायक कोच संजय कुमार, फिजियो डॉ. हेमेंदु कुमार सिंह और ट्रेनर विशाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त सूची में शामिल सभी खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ समयानुसार 12 नवंबर 2021 को राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
वहीं बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बिहार की टीम को अंडर-25 एकदिवसीय ट्रॉफी के एलिट (डी) ग्रुप में शामिल किया गया है। जिसमें बिहार के अलावे बंगाल, केरल, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड जैसे राज्यों की टीम इस ग्रुप में शामिल है।
इस ग्रुप के सभी लीग मुकाबले हैदराबाद में खेले जाएंगे जबकि नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे।बिहार की टीम बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए 5 दिनों का क्वॉरेंटाइन पीरियड का चक्र पूरा करने के पश्चात अपनी अभ्यास सत्र से जुड़ेंगे और 20 नवंबर को बिहार की पहली भिड़ंत बंगाल के साथ होगी।
जबकि 21 नवंबर को दूसरा मुकाबला उत्तराखंड के साथ, 23 नवंबर को तीसरा मुकाबला केरल के साथ, 24 नवंबर को चौथा मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ होगी।वहीं इस लीग मैच में बिहार की टीम अपना पांचवा और अंतिम मुकाबला 26 नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर के साथ हैदराबाद में खेलने उतरेगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…