भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में तेघरा क्रिकेट क्लब 4 विकेट से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ|

टॉस हारकर न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन 10 विकेट खोकर बंधारे | अनूप ओझा ने 33 रन ,लव-कुश 25 रन ,अंकित कुमार 28 रन और तेजस ने 18 रनों का योगदान किया |तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितेश-हर्षित और प्रिंस ने दो-दो विकेट प्राप्त किए जबकि अभिषेक राज को एक विकेट मिला |

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच को 4 विकेट से जीत लिया | तेघरा की तरफ से आशुतोष सिंह ने सर्वाधिक 74 रन, यश सिंह ने 18 रन और अंकित सिसोदिया ने 20 रन तथा प्रिंस ने 22 रनों का योगदान किया| न्यू करमन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रीतम सिंह ने 3 विकेट, ओम ने दो विकेट और विनीत ने 1 विकेट प्राप्त किया |

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशुतोष सिंह को जिला पैनल के अंपायर धीरज कुमार के द्वारा दिया गया | आज के मैच के अंपायर धीरज कुमार और शशांक थे, जबकि स्कोरिंग विक्की ने की | मैच के दौरान सीनियर खिलाड़ी वरून राज, जितेंद्र कुमार ,आकाश कुमार और जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)उपस्थित थे | कल मैच जूनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ( ग्रीन) बनाम वाई.एम.सी.सी के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago