Loading Now
×

पटना जिले में क्रिकेट संचालन के लिए अस्थाई क्रिकेट सह प्रबंधन कमेटी गठित,रवि किरण बने चेयरमैन

पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ के गतिविधियों व क्रिकेट संचालन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने एक अस्थाई क्रिकेट सह प्रबंधन कमेटी का गठन माननीय लोकपाल महोदय के निर्देशानुसार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्यों के सहमति से किया गया है।

पहले जारी सुचना में कहा गया था की यह कमिटी जिला संघ के चुनाव पूर्ण होने तक कार्य करेगी लेकिन अब एक और सुचना जारी कर इसकी सुधार करते हुए बताया गया की “माननीय लोकपाल के द्वारा मामला संख्या BCA/OMBUD- 12, 13, 14 of 2021, जिया इकबाल बनाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एवम अन्य में दिनांक 13 अप्रैल 2022 के अनुसार श्री नंद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित 3 सदस्य समिति के द्वारा पटना जिला क्रिकेट संघ में मतदाता सूची के सत्यापन के बाद गठित होने वाली अस्थाई समिति के गठन तक कार्य करेगी”

कमेटी के सदस्यों के नाम निम्न है:-

  • श्री रवि किरण- चेयरमैन
  • श्री राजेश कुमार- संयोजक
  • श्री रहबर आबदीन- सदस्य
  • श्रीमती मधु शर्मा – सदस्य
  • श्री नितिन अभिषेक – सदस्य

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 6 = ?