किशनगंज जिला क्रिकेट लीग ए डिवीज़न में ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर विजयी।

किशनगंज 17 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 ए डिवीजन का आज 14 वां मुकाबला रेलवे कॉलोनी स्ट्राइकर्स बनाम ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें रेलवे कॉलोनी स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जिसमें पिंकू साह ने 77 रन एवं बंटी साह ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया वहीं ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनीवेद व्यास ने दो विकेट एवं विवेक अग्रवाल ने दो विकेट हासिल किए ।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें मुकेश सिंह ने 51 रन एवं नंदन मंडल ने 47 रनों का योगदान दिया वहीं रेलवे कॉलोनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकरामुल ने चार विकेट एवं अमन साह ने 2 विकेट हासिल किए।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 47 रन एवं एक विकेट लेने वाले ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के नंदन मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच नंदन मंडल को ठाकुरगंज के पूर्व खिलाड़ी अनिल साह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे कमरे आलम एवं तारकेश्वर पोद्दार वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago