Loading Now
×

BCA ने किया 2026-27 सत्र के लिए चयनकर्ताओं एवं सहयोगी स्टाफ के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न क्रिकेट टीमों में चयनकर्ता एवं सहयोगी स्टाफ के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जारी विज्ञापन के अनुसार पुरुष सीनियर चयन समिति, जूनियर क्रिकेट समिति तथा महिला चयन समिति के लिए चयनकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुरुष सीनियर टीम के लिए मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच एवं क्षेत्ररक्षण कोच सहित विभिन्न सहयोगी स्टाफ पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट के विकास को नई गति प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के तहत अनुभवी एवं योग्य क्रिकेट पेशेवरों को टीमों से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

IMG-20260501-WA0009 BCA ने किया 2026-27 सत्र के लिए चयनकर्ताओं एवं सहयोगी स्टाफ के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने कहा कि एसोसिएशन बिहार क्रिकेट को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योग्य चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों की नियुक्ति से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा राज्य की क्रिकेट संरचना को और मजबूती मिलेगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल अरफीन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित मानदंडों के अनुसार आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं व्यवस्थित चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिससे बिहार क्रिकेट को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

आवेदन से संबंधित विस्तृत पात्रता, शर्तें एवं अन्य जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट www.biharcricketassociation.com पर उपलब्ध विज्ञापन में देखी जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

IMG-20260529-WA0002 BCA ने किया 2026-27 सत्र के लिए चयनकर्ताओं एवं सहयोगी स्टाफ के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 4 = ?