झारखण्ड

डीसीए खिलाड़ियों के लिए सदैव खड़ा रहेगा, स्वर्ण जयंती वर्ष को बनाएंगे यादगार : मनोज कुमार

धनबाद : क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से गुरुवार को धनबाद क्लब के फिएस्टा हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजयी अधिवक्ता प्रयाग महतो एवं जितेंद्र कुमार के साथ-साथ अधिवक्ता सह डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार ने की, जबकि संचालन इस्तियाक अहमद ने किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। विजयी अधिवक्ताओं प्रयाग महतो और जितेंद्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों अधिवक्ताओं ने इसे अपने जीवन का यादगार क्षण बताते हुए डीसीए के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों के हितों के लिए सदैव खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से खेलें, क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि डीसीए का स्वर्ण जयंती वर्ष यादगार बनाया जाएगा तथा जिले के उन सभी पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित कर संगठन से जोड़ा जाएगा, जिन्होंने राज्य स्तर पर धनबाद का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है।

मनोज कुमार ने क्रिकेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने अपनी सफलता और पहचान का श्रेय डीसीए के पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं शुभचिंतकों को दिया। उनके संबोधन के दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह में साधु सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. चंदन, डॉ. नीतू सहाय, प्रमोद गोयल, अशोक चौरसिया, जे.के. नैयर, संजय मोरे, संजीव झा, विनय कुमार सिंह,इम्तियाज हुसैन, श्रीराम दुबे, राजेश कुमार, दीपक कुमार, इंद्रजीत सिंह, मनोज सिंह, संजय यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह,असित सहाय, दीपक रूइया, संजीव राणा, दिवेन तिवारी, जावेद खान, एस.एन. सिंह, लड्डू बाबू, ललित जगनानी, सुधीर कुमार पांडेय, उत्तम विश्वास, रत्नेश सिंह, अनवर सिद्दीकी, जयप्रकाश सिंह एवं मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा कि खेल और विधि जगत से जुड़े लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

9 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago