बिहार खेल न्यूज़

शिवम सम्राट के शतक और तेजस्वी के अर्धशतक से बिहार क्रिकेट अकादमी के सुपर 30 ने तीन मैच के सीरीज को2 -1 से जीत

वैशाली : Bca सुपर 30 ने बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकादमी को 84 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बिदुपुर बिहार क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 239 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सम्राट ने नाबाद 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं कप्तान तेजस्वी रौशन चौहान ने 62 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकादमी की टीम 27.1 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। विपक्षी टीम की ओर से निहाल राज ने 66 और गुड्डू कुमार ने 39 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।गेंदबाजी में बिहार क्रिकेट अकादमी के शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। कार्तिक कमल कृष्णा और उज्ज्वल राणा ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फ्रिज में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बेस्ट बल्लेबाज संयुक्त रूप से निहाल कैंब्रिज और शिवम सम्राट बीसीए को दिया गया वहीं बेस्ट गेंदबाज शिवम कुमार को दिया गया मैन ऑफ द सीरीज उमंग कुमार को दिया गया उसे पुरस्कार वितरण समारोह में रवि संजय कुमार संजय पासवान तथा प्रकाश कुमार उपस्थित रहे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

10 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago