शकिबुल गनि के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर पूरी टीम ने केक काट मनाया जश्न

पटना 21 फरवरी: बीसीसीआई के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में बिहार के शकिबुल गनि ने डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसके जश्न में पूरी टीम मगन दिखी। खुद शकिबुल गनी और बाबुल कुमार ने केक काट कर इस ख़ुशी के पल को मनाया।

इस समय पूरी टीम सहित स्पोर्टिंग स्टाफ और कोच उपस्तिथ रहे। बिहार क्रिकेट के लिए यह मौका सबसे बड़ा है क्योकि शकिबुल गनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे की शकिबुल गनी दुनिया के भी पहले खिलाडी बन गए है जिन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में तेहरा शतक जड़ा हो। शकिबुल ने 405 गेंदों में 341 रनो की पारी खेली।

हलाकि बिहार और मिजोरम के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा। बिहार ने जीत की पूरी कोशिश की लेकिन मिजोरम के कप्तान ने इस मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा। बिहार के लिए बाबुल कुमार ने भी फर्स्ट क्लास में अपना पहला दोहरा शतक ज्यादा जबकि बिपिन सौरव ने भी डेब्यू करते हुए नाबाद अर्धशतक ज्यादा था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago