मुजफ्फरपुर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब की पहली जीत।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में आज स्थानीय आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 19 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जिसमें बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से घनश्याम ने 38 रन बनाए वही आदित्य ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम अंततः 83 रन पर ऑल आउट हो गई।गेंदबाजी मैं डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से इंदल चौहान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके वही आदित्य कुमार को दो बबलू कुमार को दो एवं आर्यन विमल को एक विकेट लेने में सफलता हासिल हुई।

जवाब मैं खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब ने 6 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए जीत के लिए 86 रन बना लिए डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन विमल ने 26 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए वहीं के केशव ने 11 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 28 रन बनाए।आज के मैन ऑफ द मैच डायमंड क्रिकेट क्लब के आर्यन विमल को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त एंपायर सचिन कुमार एवं सनी वर्मा थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago