पटना। ललन बाबू फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले 31 मई से पुन: खेले जायेंगे।
इस बात की जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि 31 मई को पहला मैच लालमति देवी हाईस्कूल बनाम अजीत एकादश और दूसरा मैच एलओसी बनाम सीएबी ग्रीन के बीच खेला जायेगा।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह काफी आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में इनामों की बारिश होगी।
उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कार के अलावा कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बिहार क्रिकेट जगत और क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…