आईपीएल ऑक्शन में जगह बनाने वाले बिहार के खिलाडी को रणजी टीम के स्टैंड वाई में भी नहीं मिली जगह

पटना 11 फरवरी: बिहार क्रिकेट संघ हमेशा अपने कामो को लेकर विवादों में रहता है वर्तमान में बिहार क्रिकेट संघ रणजी ट्रॉफी के लिए टीम घोषणा को लेकर विवादों में है। बिहार की रणजी टीम कल गुरुवार को पटना से कोलकता रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में खेलने के लिए रवाना हो गई।

लेकिन खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों को समझ नहीं आया की आखिर टीम की घोषणा ही नहीं हुई तो फिर कैसे टीम पटना से कोलकाता चली भी गई। दरसल बीसीए की वेबसाइट पर जो टीम लिस्ट डाली गई है वह 8 फरवरी का है जिसको लेकर लगातार बीसीए पर सवाल उठाये जा रहे है।

कुछ दिन पहले बिहार के 6 खिलाड़ियों का चयन आईपीएल 2022 के नीलामी लिस्ट में शामिल किया गया था लेकिन जो बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी टीम घोषित की है उसमे सिर्फ आईपीएल ऑकशन के लिए चयनित 6 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 खिलाडी ही अपनी जगह बना बाये है। आपको बता दे की यह पहली दफ़ा होगा की बिहार के खिलाड़ियों की बोली आईपीएल में लगेगी।

बिहार से आईपीएल ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों में लखन राजा,अभिजीत साकेत,प्रत्युष कुमार सिंह,अनुज राज,विपुल कृष्णा और अनुनय सिंह का नाम शामिल है लेकिन बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में इन खिलाड़ियों में से सिर्फ लखन राजा,अभिजीत साकेत,प्रत्युष कुमार सिंह का ही चयन हो पाया है।

बिहार के चयनकर्ता जब इन खिलाड़ियों रणजी टीम के लायक छोड़िए  स्टैंड वाई के लायक भी नहीं समझती है तो कैसे आईपीएल की बड़ी बड़ी टीम इन खिलाड़ियों को अपने टीम के लायक समझेगी और जगह देगी।देखना होगा आईपीएल ऑक्शन में जो 12 और 13 फरवरी को होने वाला है।

बिहार रणजी टीम इस प्रकार है :-

आशुतोष अमन (कप्तान), यशस्वी ऋषभ (उप कप्तान), बाबुल कुमार, विपिन सौरभ (विकेटकीपर ), मंगल महरुर, सचिन कुमार सिंह, अभिजीत साकेत, सकीबुल गनी, अभिनव कुमार, हर्ष विक्रम सिंह, प्रत्यूष कुमार सिंह, शिवम सिंह, ऋषभ राज, दीपक कुमार, निखिल आनंद (विकेटकीपर), प्रिंस कुमार, गोविंद देव चौधरी, लखन राजा, बंशीधर, पवन गुप्ता, अनुजीत परमार, सौरभ कुमार, मलय राज, विक्रांत सिंह और अमित कुमार।

 

 

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago