कराटे

बिहार से आईपीएल खेलने वाले खिलाडी को बिहार के चयनकर्ता रणजी खेलने लायक भी नहीं समझा

पटना 15 फरवरी: बिहार क्रिकेट संघ के चयनकर्ताओं पर एक बार फिर सवाल उठाये जाने लगे है क्योकि बिहार के चयनकर्त्ता अपना काम ईमानदारी पुर्वक पूरी नहीं कर रहे है ऐसा कहना है बिहार के क्रिकेट जानकारों का। नहीं तो अनुनय सिंह जैसे खिलाडी जो बिहार से आईपीएल खेलेंगे लेकिन बिहार से रणजी नहीं खेल रहे है। आखिर क्यों?

बिहार क्रिकेट में हमेशा उथल-पुथल होता रहता है बिहार क्रिकेट संघ का विवादों का पुराना नाता रहा है चाहे वह बिहार क्रिकेट टीम के चयन का मामला हो या संघ को कटघरे में खड़ी करने का मामला हो। फिलहाल जो चयनकर्ताओं पर सवाल उठाया जा रहा है वह अनुनय सिंह का चयन रणजी ट्रॉफी में नहीं होने को लेकर है।

आपको बता दे की बिहार के वैशाली जिले के क्रिकेटर अनुनय सिंह का को आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल ने उसके बेस प्राइज 20 लाख रूपये में ख़रीदा है। इसके साथ ही अनुनय सिंह बिहार क्रिकेट संघ और बिहार से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाडी बन गए है। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता ,कोच और बिहार क्रिकेट संघ को दिया है।

सवाल यह है की जब आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनुनय सिंह को चुना जा सकता है तो बिहार क्रिकेट के चयनकर्ताओं के नजरो में अनुनय सिंह रणजी ट्रॉफी जो की बीसीसीआई का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक इस टूर्नामेंट के खेलने लायक क्यों नहीं समझा। आपको मालूम की बिहार रणजी टीम के चयन को लेकर भी खिलाड़ियों ने सवाल उठाये थे।

वही आईपीएल ऑक्शन के लिए बिहार से 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया था जिसमे से सिर्फ 1 खिलाडी अनुनय सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा। जिस खिलाडी को बिहार के चयनकर्ता ने रणजी ट्रॉफी में चुना है उनमे आईपीएल ऑक्शन के लिए चयनित 6 खिलाड़ियों में से तीन खिलाडी है ,लखन राजा,अभिजीत साकेत और प्रत्युस कुमार सिंह शामिल है जबकि आईपीएल में बिकने वाले अनुनय सिंह को रणजी टीम में जगह नहीं दी गई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago