वैशाली 14 फरवरी: आईपीएल खिलाड़ी अनुनय सिंह का वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित बिहार क्रिकेट एकेडमी में वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित सदस्यों और निषाद फाउंडेशन ने वैशाली जिला के आईपीएल में चयनित खिलाड़ी अनुनय सिंह को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक अजय निषाद ने कहा है कि वैशाली जिले के लिए यह बहुत गर्व का पल है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का पहला खिलाड़ी आईपीएल में चुना गया और वह भी वैशाली जिले से वही अध्यक्ष विजय कुमार कुमार ने कहा है कि वैशाली जिला क्रिकेट संघ की तरफ से खिलाड़ियों को जो भी सुविधा की कमी है वह आगे आने वाले दिनों में वह भी पूरी कर दी जाएगी ।
सचिव प्रकाश ने कहा है कि सबसे पहले हमें अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सही करना है और जिले में जो ग्राउंड की कमी है उसे पूरा करना है अगर हम लोगों के पास खेल का मैदान होगा तो हमें और भी ऐसे खिलाड़ी मिलेंगे आज अनुनय का सिलेक्शन आईपीएल में हुआ है और आगे भी हम लोग कोशिश करेंगे कि हमारे खिलाड़ी इसी तरह का प्रदर्शन करके भारतीय टीम में भी जाएं ।
इस अवसर पर बेसबॉल के उपाध्यक्ष श्याम जी और सचिव गौतम साहनी कुंदन कुमार .,पुष्कर ,नागेश्वर प्रसाद, सिराज खान .अनिमेष सिंह .मिथिलेश कुमार सुबोध कुमार तथा और खिलाड़ी गान उपस्थित थे
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…