बिलासपुर की टीम इंटर डिस्ट्रिक अंडर-14 क्रिकेट के सेमीफाइनल में.

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 इंटर डिस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है।क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसमें बिलासपुर ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच ओवर में 1 विकेट खोकर 27 रन बना लिए थे।

आज दिनांक 5 नवंबर को बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी को आगे खेलते हुए 49.3 और में 5 विकेट खोकर 199 रनों पर पारी घोषित कर दी।जिसमें बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शैवाल सरकार ने 48 रन अयान वीर सिंह भाटिया ने 40 रन ,आर्यन सिंह ने 36 रन ,गुणवंत अवस्थी ने 31 रन और रणवीर चड्डा ने 25 रनों का योगदान दियाजांजगीर-चांपा की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रीसंत खरे ने दो विकेट अलमास अंसारी प्राप्त किए।

इसके पश्चात जांजगीर-चांपा ने अपनी बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 42.1 ओवर में 77 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।जांजगीर-चांपा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए छत्रपाल यादव ने सबसे अधिक 31 रन संदेश दुबे ने 11 रन और अनुराग सिंह ने 10 रनों का योगदान दिया बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अयानवीर सिंह भाटिया ने 3 विकेट , हिमांशु सिंह चौहान और रणवीर चड्डा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। और उत्कर्ष तिवारी सागर सिंह एवं शैवाल सरकार ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

इस तरह बिलासपुर ने जांजगीर चांपा को 193 रनों की विशाल अंतर से हराया और 6 अंक हासिल करने में सफल हुई वही जांजगीर-चांपा को 0 अंकों पर ही संतोष करना पड़ा।इस जीत के साथ ही बिलासपुर के कुल 2 मैचों के बाद 13 अंक हो गए हैं और सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है बिलासपुर का अगला मैच 7 नवंबर को सेक्टर 1 मैदान में राजनांदगांव के मध्य खेला जाएगा।आज के मैच के निर्णायक थे जयदीप दास एवं महेश वर्मा स्कोरर के रूप में संतोष ठाकुर ऑब्जर्व अजय तिवारी एवं सलेक्टर के रूप में महेंद्र तिवारी थे बिलासपुर टीम के कोच अभ्युदय कांत सिंह और मोइन मिर्जा है।

बिलासपुर अंडर-14 की शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला ,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभिनय शर्मा,शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago