बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी का कार्यकाल अपने गलत कार्यो से जाना जाएगा:आदित्य वर्मा

पटना : आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी के द्वारा अवैध रूप से बुलाई गई मीटिंग मे जो भी हुआ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास मे एक कला अध्याय के रूप मे दर्ज हो गया। यह बाते सीएबी के पूर्व सचिव रहे आदित्य वर्मा ने कही है।

उन्होंने कहा है कि ” उनके कार्यकाल मे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने गलत कार्यो से जाना जाएगा। एक लोकपाल को नियम के खिलाफ बहाल करने के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों को एक एक कर बाहर करा दिया हर आदेश के बाद लोकपाल को उनके अनैतिक कार्यो के लिए इनाम मिला समय आने पर कुछ करतूतों को मीडिया के माध्यम से आम लोगों के बीच लाया जा सकता है।

उदाहरणार्थ जब पूर्व के लोकपाल के आदेश को नियम के खिलाफ नए लोकपाल ने खारिज कर अध्यक्ष के पक्ष मे अनेक आदेश दिया है। महत्वपूर्ण आदेश एक चुने हुए सचिव को हटाने का फैसला लिया गया पहले आदेश लिख कर अध्यक्ष को लोकपाल ने दिखाने के लिए मेल किया था सबूत है, जो जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष के क्रिया कलाप से सहमत नही था उन सभी को लोकपाल के माध्यम से एक एक करके बाहर किया गया और अपने चापलूसों को लाया गया है।

सचिव के हस्ताक्षर से ही कोई मीटिंग बिहार क्रिकेट संघ बुला सकता है, लेकिन आज का बैठक जो AGM था उसे अध्यक्ष ने अपने अवैध जिला के प्रतिनिधि के द्वारा कराया जा रहा था, जानकारी मिलने के बाद बिहार क्रिकेट के 31 जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों ने मीटिंग मे पहुच कर जब अध्यक्ष से सवाल पूछने लगे तो अध्यक्ष अपने घर भाग कर चले गए।

बहुत ही आश्चर्य हुआ जब बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री सौरभ गांगुली का मेल की कॉपी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव दोनों को मार्क कर आया है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ साथ सचिव संजय कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर वाले मेल को ही बीसीसीआई सही मानेगी, ये जानते हुए एक साजिश कर पूरे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपर अपना कब्जा करने की एक नाकाम कोशिश को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नेस्तनाबूद कर दिया इसकी पूरी जानकारी बीसीसीआई को दे दिया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago