- विजेता को ₹25,000 एवं उपविजेता को ₹10,000 का पुरस्कार
पटना। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बेहतर, प्रतिस्पर्धी एवं प्रोफेशनल मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “द अल्टीमेट क्रिकेट लीग” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पटना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बिहार की विभिन्न क्रिकेट अकादमियों एवं स्कूलों की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष श्री नेहाल खान ने बताया कि प्रतियोगिता व्हाइट बॉल एवं रंगीन ड्रेस में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में अंडर-16 खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि प्रत्येक टीम में अधिकतम दो अंडर-17 इम्पैक्ट खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी।
टूर्नामेंट के संरक्षक श्री पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकें और भविष्य के लिए आवश्यक मैच अनुभव हासिल कर सकें।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 20 ओवर के होंगे और मैचों का आयोजन लीग प्रारूप में किया जाएगा।

लाइव स्कोरिंग
प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों की लाइव स्कोरिंग CricHeroes पर उपलब्ध रहेगी। इससे खिलाड़ी, अभिभावक एवं क्रिकेट प्रेमी मैच के लाइव स्कोर के साथ-साथ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और आंकड़ों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
पुरस्कार एवं सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं अन्य विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
– विजेता टीम: ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी
– उपविजेता टीम: ₹10,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी
– मैन ऑफ द मैच
– मैन ऑफ द टूर्नामेंट: किट बैग एवं ट्रॉफी
– बेस्ट बैटर
– बेस्ट बॉलर
– बेस्ट फील्डर
– अन्य उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार
खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा एवं बेहतर अनुभव को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण नाश्ते एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

टूर्नामेंट कमिटी
अध्यक्ष: श्री नेहाल खान
संरक्षक: श्री पीयूष कुमार सिंह
पंजीकरण एवं संपर्क
टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक क्रिकेट अकादमी, स्कूल एवं खिलाड़ी पंजीकरण तथा प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।9229030593,6200682360
जहां युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिस्पर्धा, अनुभव और अपनी पहचान बनाने का अवसर।
Share this content: