कराटे

पाँचवी बिहार राज्य पिकलबाल प्रतियोगिता में रोहतास,पटना और सीतामढ़ी का विजय अभियान प्रारंभ

पटना : बिहार राज्य पिकलबाल संघ के द्वारा पाँचवी बिहार राज्य पिकलबाल प्रतियोगिता का उदघाटन आज डी0 ए0 वी0 इंटर, विद्यालय दानापुर कैंट में प्रारंभ हुआ।

बिहार राज्य पिकलबाल के उदघाटन मैच में 16 वर्ष से कम आयु के वर्ग के एकल प्रतियोगिता में पटना  के आदित्य गुप्ता ने रोहतास के राजीव को 11/05,11/04 से पटना के यश गोश्वामी को 11/09,11/08 और रोहतास के विकी कुमार को 11/02,11/05 से हराया।रोहतास के आशीष ने सीतामढ़ी के खिलाड़ी रोहित को 11/08,11/05 से हराया ,पटना के अनुराग ने रोहतास के खिलाड़ी राजीव और आशीष को सीधे सेट में हराया।सीतामढ़ी के रोनित ने पटना के संगम को 11/06,11/09 से और रोहतास के विकी को 11/04,11/06 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।
इससे पूर्व दो दिवसीय पिकलबाल प्रतियोगिता  का विधिवत उदघाटन बाटा मजदूर यूनियन के अध्य्क्ष रंजीत कुमार ने पिकलबाल खेल कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बाटा मजदूर यूनियन के अध्य्क्ष ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिकलबाल खेल को राज्य में विकसित व लोकप्रिय बनाने में हर संभव मदद बाटा कम्पनी से कराया जायेगा। पिकलबाल खेल के खिलाड़ियों ने देश व राज्य को गौरवान्वित किया है।

पिकलबाल खेल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए अपने स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार पिकलबाल संघ के अध्य्क्ष प्रमोद कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत पिकलबाल संघ  के सचिव रंजन गुप्ता  ने एवं धन्यवाद ज्ञापन  संघ के कोषाध्यक्ष  आंनद सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जदयू नेता पटना महानगर  के महासचिव, क्षितिज गुप्ता,डॉक्टर जय किशोर सिंह गौतम,वार्ड 31 के पूर्व पार्षद सुरेश भारती, बाटा मजदूर यूनियन के महासचिव विनय कुमार ,बिहार पिकलबाल संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार,प्रभाकर सिंह संयुक्त सचिव अभय कुमार,सदस्य संजोग कुमार पिकलबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सिद्धार्थ विद्यालय के खेल शिक्षक अनिल सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।मैच का सफल संचालन रोहित सूरी,हिमांशु,अमितेश और शुभम के द्वारा किया जा रहा हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago