Loading Now
×

बक्सर जिला सीनियर लीग में मोहित के पंच से वॉरियर्स क्रिकेट क्लब विजयी।

बक्सर 13 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित तथा “एसजेवीएन कंपनी द्वारा प्रायोजित”बक्सर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत सीनियर डिवीजन के मैच में आज आईटीआई के मैदान में न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब और वॉरियर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।

जिसमें वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 25 ओवर में हीं अपने सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक स्कोर अभिषेक ओझा का रहा, जिन्होंने 25 गेंदों का सामना कर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए, दीपू कुमार ने 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन , मोहित कुमार सिंह ने 20 गेंदों पर 2 चौकों की मदद 14 रन तथा मोहम्मद फैजल ने 10 रन बनाया, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं कर पाए।

न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से जनक कुमार ने 2 ओवर में 8 रन देकर तीन विकेट, अमित कुमार यादव ने 5 ओवर मे 20 रन देकर 3 विकेट तथा गुड्डू राय ने दो विकेट और रमाकांत यादव और लाल बाबू यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 20.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 78 रन बना पाई, जिस में सर्वाधिक स्कोर प्रताप नारायण सिंह का रहा जिन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए जबकि रामाकांत यादव ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाए ।

वॉरियर्स क्रिकेट क्लब के तरफ से मोहित कुमार सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर मे 13 रन देकर पाँच विकेट प्राप्त किए, जिसमें उनके 2 ओवर मेडेन भी रहे। उनके साथी खिलाड़ी कृष्णा यादव ने 3.5 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट और विक्की कुमार ने 5 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। इस तरह से वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच 39 रनों से जीत कर सीनियर डिवीजन लीग में पुरे अंक प्राप्त किया। आज के मैच के मुख्यअंपायर चंद्रसेन मिश्रा और स्कोरर रजनीश कुमार रहे।

SJVN जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में कल का मैच नौजवान क्रिकेट क्लब, बक्सर और फाइव स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच ITI मैदान,बक्सर में खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 4 = ?