बिहार के क्रिकेटर अभिजीत के गेंदबाजी का कायल हुआ न्यूजीलैंड का यह दिग्गज

पटना : प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती है। इस कहावत को चरितार्थ कर रहे बिहार का एक क्रिकेटर। इस क्रिकेटर ने यह साबित कर दिया है कि बिहारी क्रिकेटरों को मौका मिले तो किसी से कम नहीं।

यहीं वजह है कि अब उनके मुरीद देशी ही नहीं विदेशी दिग्गज भी हो गए है। उनकी तारीफ के कशींदे पढ़ रहे हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं बिहार के रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर अभिजीत साकेत की। अभिजीत साकेत इन दिनों मुंबई इंडियंस के कैंप में हैं। इस कैंप में उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए।

यह तीनों विकेट इन्होंने पहले ओवर में ही झटके। अपने इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत अभिजीत ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी के स्तंभ रहे जॉन राइट का दिल जीत लिया। मालूम हो कि जॉन राइट वर्तमान में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच है।

पटना के अभिजीत के क्रिकेट कॅरियर के तरफ ध्यान आकर्षण कराए तो यह वहीं तेज गेंदबाज है जिन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2019-20 में तीसरे चरण के मैच में मिजोरम के खिलाफ कहर बरपा दिया था। उन्‍होंने इस मुकाबले में मिजोरम (Mizoram) की दूसरी पारी में 10 ओवर में 12 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

एक समय उन्होंने 6 ओवर में बिना एक भी रन खर्च किए 7 विकेट ले लिए थे। अभीजीत साकेत का वह तीसरा फर्स्‍ट क्‍लास मैच था। उन्‍होंने दिसंबर 2018 में मिजोरम के खिलाफ ही डेब्‍यू किया था। वहीं अभिजीत सत्र 2022—23 के ईस्ट जोन की गठित दिलीप ट्रॉफी की चयनित टीम में बिहार से खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

वहीं अभिजीत का नाम पिछले वर्ष के आईपीएल ऑक्शन में भी शामिल किया गया था। 3 अगस्त 1995 को जन्म अभिजीत ने अबतक खेले गए 10 फस्ट क्लास मैच में 37 विकेट झटके हैं। वहीं टी20 के 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago