आज भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एवं क्रिकेट के मैदान के अंदर हमेसा कूल रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिन है। इस मौके पर धोनी से जुडी एक और चौकाने वाली खुलासे हुए है। धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट में संन्यास किसी को बताये बिना ही ले लिया था यही बात हमलोग जानते थे। लेकिन कोई था जिससे धोनी ने अपने संन्यास की बाते पहले उसे बताई थी।
कितनी दिलचस्प बात यह है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले किसी टीम के खिलाड़ी या अपनी पत्नी को नहीं बताया था लेकिन तब टीम के मीडिया मैनेजर रहे आरएन बाबा को इस बात की जानकारी थी। 30 दिसंबर, साल 2014 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के 30 मिनट पहले उन्होंने आर एन बाबा को इस बात की जानकारी दी थी।
इस बात का खुलासा करते हुए स्पोर्टस्टार से आरएन बाबा ने कहा,” उन्होंने(धोनी) अपने रिटायरमेंट के बारे में किसी को नहीं बताया है लेकिन मुझे बताया था। हम प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए और उन्होंने मेरे से कहा कि मैं किसी भी चीज के बारे में किसी को न बताऊ। जैसे ही वो कॉन्फ्रेंस खत्म हुई हम ड्रेसिंग रूम में आए और मैंने सभी खिलाड़ियों को बुलाया। वो फिर एक स्टूल पर खड़े हुए और कहा कि वो अब रिटायर होने वाले है। वो थोड़े भावुक भी थे और एक अच्छा-खासा भाषण भी दिया।”
उसके कुछ देर बाद ही बीसीसीआई ने इस बात की ऑफिशियल घोषणा की और सीरीज के आखिरी मैच के लिए विराट कोहली को कप्तानी मिली।आर एन बाबा ने बताया कि सिडनी में धोनी टीम के साथ थे। सभी ने टीम के साथ एक फोटो लेने की बात कही। धोनी सबके साथ फोटो के लिए थोड़े नर्वस कर रहे थे। फिर बाबा ने उन्हें मनाया। धोनी टीम के साथ फोटो के लिए मान तो गए लेकिन बाद में उस फोटो में सबसे किनारे बैठे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…