कश्मीर 11 दिसंबर: आज आईपीएल इंडियन क्रिकेट टीम तक खिलाडियों को पहुचने का सबसे बड़ा सहारा बन गया है येसे में अगर कोई खिलाड़ी को खुद आईपीएल के सबसे बड़ी टीम कही जाने वाले मुंबई इंडियन के द्वारा बुलावा आये तो उस खिलाड़ी के लिए कितनी ख़ुशी होगी .
जी हां कश्मीर के एक और युवा खिलाड़ी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। नॉर्थ कश्मीर के बांदीपुरा डिस्ट्रिक के रहने वाले नासिर लोन को मुंबई इंडियंस टीम ने ट्रॉयल के लिए बुलाया है
कश्मीर न्यूज सर्विस से बात करते हुए नासिर लोन ने मुंबई इंडियंस टीम द्वारा ट्रॉयल के लिए बुलाए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस टीम से जैसे ही उन्हें कॉल आया उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।
नासिर लोन नॉर्थ कश्मीर के गुंड कैसर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस लेवल पर पहुंचने के लिए हर एक क्रिकेटर सपना देखता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करता है। उनके मुताबिक उनका सपना आज सच हो गया है।
नासिर लोन ने बताया कि आज दोपहर उन्हें मुंबई इंडियंस टीम से कॉल आया और उन्हें ट्रॉयल के लिए बुलाया गया है। ये ट्रॉयल 15 दिसंबर को होगा। नासिर के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी का सपना अपने देश का इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिधिनित्व करना होता है। उन्होंने कहा कि वो भी एक दिन इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…